मुख्यमंत्री धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल नगर को पांच नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

नैनीताल/भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल नगर को साफ एवं  स्वच्छ  बनाए रखने के उद्देश्य से  पांच नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भीमताल नगर पर्यटन एवं धार्मिक क्षेत्र में विख्यात है, यहॉं की झीले एवं प्राकृतिक सुन्दररता पर्यटकों को यहॉं खींच लाती है।

नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने हेतु आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का होना नितांत आवश्यक है, इसी उद्देश्य से यह कूड़ा वाहन  नगर पालिका को उपलब्ध कराए  गए हैं, ताकि नगर के कूड़े का निस्तारण आसानी से हो सके। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाए रखने के साथ ही कूड़े का समय पर निस्तारण आवश्यकीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नगर निकायों में स्वच्छता अभियान के लिए कूड़ा वाहनों के साथ-साथ नए उपकरण भी दे रही है, ताकि  नगरीय  क्षेत्रों को स्वच्छ रखा जा सके।

इस दौरान शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा, भीमताल नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा आदि मौजूद रहे।

The post मुख्यमंत्री धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल नगर को पांच नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुद्रप्रयाग में संचालित विकास कार्यों एवं चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने की समीक्षा बैठक 

Sat Jun 6 , 2026
रुद्रप्रयाग : मंत्री, ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम तथा खादी एवं ग्रामोद्योग, उत्तराखंड सरकार भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में जिला सभागार रुद्रप्रयाग में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ जनपद के विकास कार्यों एवं चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!