युवक की हत्या के बाद सहसपुर क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण,चार आरोपी गिरफ्तार

देहरादून : पछवादून के सहसपुर पुलिस स्टेशन के बैरागीवाला इलाके में पानी के झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद,हिंसक वारदात में एक व्यक्ति की मौत से माहौल तनावपूर्ण हो गया। रविवार सुबह कुछ लोगों ने हमलावरों के घरों के आसपास आगजनी कर दी। इलाके में जमकर पत्थरबाजी हुई जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मामले में अभी तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उधर, प्रशासन ने चारों आरोपियों के घर बुलडोजर की कार्रवाई की।
देहरादून के बैरागी वाला इलाके में खेत में सिंचाई को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष के दर्जनभर लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक विनोद की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। जिससे पूरे इलाके में आक्रोश स्और थिति तनावपूर्ण हो गयी। देर रात तक पीड़ित परिवार और ग्रामीण पुलिस थाने में डटे रहे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे।  स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चैहान भी पीड़ित परिवार के साथ मौजूद रहे। वहीं रविवार सुबह घटना को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू किया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने एक हमलावर के घर पर आग लगा दी। जबकि कुछ लोगों के घर के बाहर भी आगजनी की। वहीं गांव में आक्रोशित हिंदू संगठनों ने आरोपितों के घरों पर पथराव, तोड़फोड़ की। साथ ही बुलडोजर लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी आरोपितों के घरों पर पहुंचे और मकानों को चिन्हित किया। जिसके बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई।

हालात को देखते हुए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल घटना स्थल के आसपास वाले इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।  पुलिस के अनुसार इस वारदात के सिलसिले में तीन नामजद आरोपियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इलाके में पुलिस के जवान तैनात हैं और हालात पर नजर रख रहे हैं ताकि मामला और न गंभीर हो जाए।

वहीं मृतक के भाई अशोक कुमार पुत्र भगवत प्रसाद बैरागीवाला ने दी तहरीर में कहा कि पूर्व में पड़ोस के खेत जो इम्तियाज पुत्र समशु के हैं में पानी को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर शनिवार की शाम छह से साढ़े छह बजे तक रज्जाक पुत्र मासूमए इम्तियाज पुत्र शमशूए अमन पुत्र मासूमए युनुस पुत्र महबूबए मासूम का जवाई शहबाजए शराफल अली ए मासूम पुत्र स्वण् , महबूब, आदिल पुत्र इम्तियाज शमून पुत्र जब्बार, सलमान पुत्र युनुस, जावेद पुत्र मासूमए मासूम के मामा के लडके इन्तजार आदि समस्त निवासीगण बैरागीवाला अन्य करीब 30-35 लोगों के साथ घर पर आ गये। जिनके हाथों में लाठी डन्डेए लकड़ी की फट्टी व हथौडा और बेलचे आदि थे। सभी ने एक साथ होकर उसके परिवार के सदस्य विनोद कुमार, राजेश, सुषमा पत्नी अशोक कुमार व उसके ऊपर जानलेवा हमला किया। जिसमें हथौड़े के वार से विनोद की हत्या कर दी गयी, जबकि अन्य परिवार के सदस्य अशोक सुषमा, राजेश गम्भीर रुप से घायल हो गये।

The post युवक की हत्या के बाद सहसपुर क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण,चार आरोपी गिरफ्तार first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में एडवोकेट सोहेल की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी

Mon Jun 15 , 2026
देहरादून : देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। शिमला हाईवे पर स्थित बुड्ढी गांव में एडवोकेट सोहेल के घर में घुसकऱ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। देहरादून में अधिवक्ता सोहेल की गोली मारकर हत्या घटना […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!