देहरादून : देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। शिमला हाईवे पर स्थित बुड्ढी गांव में एडवोकेट सोहेल के घर में घुसकऱ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
देहरादून में अधिवक्ता सोहेल की गोली मारकर हत्या
घटना बीती रात की बताई जा रही है। अज्ञात हमलावरों ने एडवोकेट सोहेल के घर में घुसकर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही देहरादून एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू की।
आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुट गई है। एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की तलाश में जांच टीमें गठित की गई हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों की जांच जारी है।
The post देहरादून में एडवोकेट सोहेल की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी first appeared on doonvoice.


