विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी 289 करोड़ की विकास योजनाओं की स्वीकृति

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने से संबंधित निर्माण कार्यों तथा सार्वजनिक सुविधाओं, आपदा राहत आदि के लिए कुल ₹ 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने भूपतवाला हरिद्वार में पाइप लाइन बिछाने हेतु ₹4.67 करोड़, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के शहरी विकास विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए ₹01 करोड़, जनपद अल्मोड़ा की ग्राम पंचायत सुरूण में कालसीन देवता मंदिर में धर्मशाला निर्माण एवं मार्ग का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण किए जाने हेतु ₹27.02 लाख तथा किच्छा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दरूऊ में डा. भीमराव आंबेडकर पार्क एवं तालाब के सौंदर्यीकरण किए जाने हेतु ₹25.00 लाख धनराशि की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर हेतु कुल ₹ 150 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में ₹75.00 करोड़, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत पांखू में विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण हेतु ₹9.43 करोड़ के सापेक्ष ₹5.00 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने देहरादून की उत्तर शाखा के अन्तर्गत राष्ट्रपति आशियाना के बागवानी के लिए एसटीपी उपचारित जल की आपूर्ति हेतु ₹2.81 करोड़, विधानसभा क्षेत्र मसूरी की अपर सौंधोवाली रिवर घाटी पेयजल योजना हेतु ₹4.24 करोड़ के साथ ही देहरादून नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने, प्रमुख चौराहों के सुधार आधुनिकीकरण आदि के लिए ₹33.45 करोड़ की स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा आपदा राहत के तहत जनपद पिथौरागढ़ के 78 परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र पुनर्वासित/विस्थापित किए जाने हेतु ₹ 3.81 करोड़, वन्य जीवों द्वारा मानव मृत्यु, पशु क्षति, फसल क्षति तथा मकान क्षति के प्रकरणों के भुगतान हेतु विगत वर्षों के अवशेष देनदारियों हेतु ₹20 करोड़ और वर्तमान में उक्त प्रकरणों हेतु आकस्मिक रूप से प्राप्त होने वाली मांग के दृष्टिगत ₹ 10 करोड़ अर्थात कुल ₹30 करोड़ की धनराशि राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत करने के साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के अर्न्तगत विश्व बैंक सहायतित परियोजना यू-प्रियेपर हेतु ₹75 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंह नगर के विधान सभा क्षेत्र खटीमा में ग्राम जोगीढेर नगला में 06 किमी हॉट मिक्स रोड के निर्माण कार्य हेतु ₹6.02 करोड़, विधान सभा क्षेत्र खटीमा में मुख्य रोड से खकरा क्रोकोडाईल ट्रेल तक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य हेतु ₹3.45 करोड़ के साथ ही दीवानी न्यायालय परिसर खटीमा में आवासीय भवनों के निर्माण कार्य हेतु ₹01 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा सहस्त्रधारा स्थित हैलीपैड में उत्तराखण्ड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी के मौजूदा कॉन्फ्रेंस हॉल और वेटिंग लाउंज सहित विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु ₹1.36 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के जिला न्यायालय में सीसीटीवी कैमरे संयोजित/स्थापित कराने हेतु 1.28 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत नाबार्ड के अर्न्तगत, सहसपुर (ऑगमेन्टेशन) पेयजल योजना हेतु ₹21.00 करोड़ एवं हुकुमतपुर (ऑगमेन्टेशन) पेयजल योजना हेतु ₹19.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चंपावत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय मटौली में छात्र-छात्राओं के व्यायाम के लिए ओपन जिम के निर्माण हेतु ₹99.44 लाख, माँ पूर्णागिरी धाम के सेमागाड़ गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य हेतु ₹19.68 लाख के साथ ही जनपद पिथौरागढ़ में नगर पालिका गंगोलीहाट क्षेत्र के अंतर्गत मां हाट कालिका मंदिर मार्ग एवं सभी वार्डों में एलईडी स्ट्रीट लाइट स्थापित किए जाने संबंधी कार्यों को मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा में पीएमजीएसवाई से हस्तान्तरित पपरसैली में बल्टा मोटर को शहीद स्व. श्री भूपाल सिंह, उप निरीक्षक, कीर्ति चक्र मोटर मार्ग रखे जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

The post विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी 289 करोड़ की विकास योजनाओं की स्वीकृति first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड को ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि

Sat Jun 20 , 2026
देहरादून : मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजना के लाभार्थी नियोक्ताओं एवं लाभार्थी कर्मचारियों को सम्मानित किया। देशभर के विभिन्न राज्यों में एक साथ आयोजित इस […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!