राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रेरणादायी लेखनी नई पीढ़ी को देशसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिनकर की ओजस्वी लेखनी और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत रचनाओं ने भारतीय साहित्य को नई दिशा प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ‘रश्मिरथी’, ‘कुरुक्षेत्र’ और ‘परशुराम की प्रतीक्षा’ जैसी कालजयी कृतियों के माध्यम से दिनकर ने राष्ट्रवाद, सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों को प्रभावशाली स्वर दिया। उनकी रचनाएं आज भी जनमानस में स्वाभिमान, वीरता और कर्तव्य बोध जगाने का कार्य कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रकवि की प्रेरणादायी लेखनी नई पीढ़ी को देशसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी और समाज को सही दिशा दिखाती रहेगी।

 

The post राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रेरणादायी लेखनी नई पीढ़ी को देशसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा को बदनाम करने वालों पर एक्शन जारी, हर पोस्ट पर प्रशासन की पैनी नजर

Fri Apr 24 , 2026
देहरादून : चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने वाले तत्वों के विरुद्ध राज्य सरकार ने कार्रवाई और तेज कर दी है। पूर्व में दर्ज प्रकरणों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग में दो और प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही ऐसे […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!