भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाना कुशलक्षेम

नई दिल्ली/देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। मंत्री ने चिकित्सकों से भूपेन्द्र सिंह कठैत के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। चिकित्सकों ने बताया कि उनका स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से अपील की कि वे अस्पताल में मिलने के लिए न जाएं, ताकि चिकित्सकों द्वारा निर्धारित उपचार एवं विश्राम में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता दूर से ही उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करें तथा चिकित्सकीय सलाह का सम्मान करें।

मंत्री जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि भूपेन्द्र सिंह कठैत शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

The post भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाना कुशलक्षेम first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काशीपुर में विकास परियोजनाओं का मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया निरीक्षण

Mon Jun 29 , 2026
काशीपुर : उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सिडकुल द्वारा विकसित किए जा रहे एरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी), हेमपुर नेपा फार्म की भूमि, काशीपुर-रामनगर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग तथा काशीपुर बाईपास रिंग रोड […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!