भाजपा किसान मोर्चा में प्रमोद रतूड़ी बने उत्तरकाशी जिला प्रभारी

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति तथा प्रदेश मोर्चा प्रभारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट से परामर्श के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद रतूड़ी को उत्तरकाशी जिले का प्रभारी बनाया।

संगठन द्वारा प्रमोद रतूड़ी लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के चलते उत्तरकाशी जैसे महत्वपूर्ण सीमांत जिले की जिम्मेदारी मिली है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रभारी के रूप में प्रमोद रतूड़ी अब संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, किसान हितों से जुड़े कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । उनको उत्तरकाशी का प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

The post भाजपा किसान मोर्चा में प्रमोद रतूड़ी बने उत्तरकाशी जिला प्रभारी first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केदारनाथ हेली सेवा का पहला चरण समाप्त, मानसून के बाद फिर शुरू होगा संचालन, बारिश और खराब मौसम को देखते हुए फिलहाल बंद हुई हेलिकॉप्टर सेवा

Sat Jun 27 , 2026
देहरादून : चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को राहत देने वाली केदारनाथ हेली सेवा फिलहाल थम गई है। मानसून के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 25 जून के बाद हेलीकॉप्टर संचालन की अनुमति नहीं दी है। अब मौसम सामान्य होने के बाद सितंबर से सेवा दोबारा […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!