लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

देहरादून : प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी (टौंस नदी) पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी (टौंस नदी) पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए महाराज ने बताया कि पुल का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि पुल 10 दिनों के अंदर-अंदर आमजन के लिए खोल दिया जायेगा। बाढ़ के बाद रुकी इस परियोजना का 16 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई द्वारा निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य में ओपन फाउंडेशन के बजाय अत्यधिक सुरक्षित ‘वेल फाउंडेशन’ (Well Foundation) तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

महाराज ने बताया कि नदी के दोनों साईड आरसीसी वाल का निर्माण कार्य भी करवाया जा रहा है। पुल के अन्य तीन पिलरों का भी सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। इस मौके पर लोनिवि के प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा, मुख्य अभियंता रणजीत सिंह और ओमपाल भी मौजूद थे।

The post लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुए ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी

Tue Jun 30 , 2026
नई दिल्ली : उत्तराखण्ड के ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में प्रतिभाग किया। सम्मेलन का आयोजन ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!