उत्तराखण्ड में अप्रैल माह से SIR प्रक्रिया शुरू, CEO डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक, आईटी वॉलंटियर्स की तैनाती के दिए निर्देश 

देहरादून : उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में SIR के लिए तैनात नोडल अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

सीईओ ने बैठक में बताया कि प्रदेश के सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स के साथ आईटी वॉलंटियर्स की तैनाती की जा रही है। ये सभी वालंटियर्स गणना प्रपत्र के डिजिटलाइजेशन में सहायता करेंगे। इसके साथ ही गणना प्रपत्र बांटने और उसके संकलन में भी सहायता करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपर सचिव ग्राम्य विकास और निदेशक शहरी विकास विभाग को निर्देश दिए कि इस संबंध में जल्द से जल्द तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को इस अभियान में शामिल किया जाए।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गढ़वाल और कुमाऊं आयुक्तों को भी मैपिंग पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। इस मौके पर निदेशक शहरी विकास विनोद गिरी गोस्वामी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र, अपर सचिव झरना कमठान, निदेशक महिला बाल विकास बीएल राणा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, निदेशक एसआईसी मनीष जुगरान, अपर निदेशक आईटीडीए तीरथ पाल, उप निदेशक सूचना रवि बिजारनियां सहित गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अपर आयुक्त शामिल रहे।

The post उत्तराखण्ड में अप्रैल माह से SIR प्रक्रिया शुरू, CEO डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक, आईटी वॉलंटियर्स की तैनाती के दिए निर्देश  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्ती, क्यूआरटी टीमों ने किया निरीक्षण

Sat Mar 21 , 2026
देहरादून : जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रवार क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित कर निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। क्यूआरटी टीमों ने शुक्रवार को विभिन्न गैस […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!