स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा मोदी का कार्यकाल : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

हरिद्वार : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना सच हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड भी नवोदय का संकल्प पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद में अपने दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन सोमवार को स्थानीय प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का जो विजन आकार ले रहा है, उसका प्रभाव देश के हर राज्य में दिखाई दे रहा है। यदि हम उत्तराखंड की बात करें तो देवभूमि उत्तराखंड के लिए प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाने योग्य साबित हुआ है। केंद्र सरकार के सहयोग से आज उत्तराखंड में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। तेरह हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे ने दिल्ली और देहरादून के बीच दूरी और समय, दोनों को कम कर दिया है।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तेजी से पूर्णता की ओर बढ़ रही है। प्रदेश के 11 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। उत्तराखंड में हवाई सेवाएं सुदृढ़ हुई हैं। जॉलीग्रांट, पंतनगर और पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का विस्तार किया जा चुका है। उड़ान योजना के तहत प्रदेश में अट्ठारह हैली पोर्ट विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से बारह पर सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। वर्ष 2022 तक जहां राज्य में केवल दो हैली पोर्ट थे, वहीं आज उनकी संख्या बढ़कर सात हो चुकी है। हेलीपैड की संख्या भी लगभग दोगुनी होकर 118 तक पहुंच गई है।

कैबिनेट मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में पर्वतमाला परियोजना के माध्यम से उत्तराखंड में रोपवे नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। 408 की धनराशि से सोनप्रयाग से केदारनाथ और 2730 की लागत से गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक रोपवे परियोजनाओं से प्रदेश के पर्यटन और तीर्थाटन को नई दिशा मिलेगी। चारधामों के साथ-साथ उत्तराखंड के प्राचीन मंदिरों के पुनरोद्धार और पुनर्विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अन्तर्गत कई कार्य किये जा रहे हैं। बदरीनाथ धाम को स्मार्ट अध्यात्मिक टाउन के रूप में विकसित करने हेतु दो सौ पचपन करोड़ की योजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से 3808 (तीन हजार आठ सौ आठ करोड़) की जमरानी बांध, 2600 (दो हजार छह सौ करोड़) की सौंग बांध और 3966 (तीन हजार नौ सौ छियासठ करोड़) की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है।

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से धर्मनगरी को खेल भूमि के रूप में विकसित किया जा रहा है। बीस करोड़ की लागत से सिटी स्पोर्ट्स काम्प्लैक्स का निर्माण किया गया है। विकास प्राधिकरण द्वारा 1317.08 लाख की लागत से जनपद में रोड़ी पार्किंग का विकास कार्य एवं सौन्दर्यकरण का कार्य किया गया। हरिद्वार जनपद में एक लाख से अधिक कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त हो रही है। जनपद में स्वयं सहायता समूह की मदद से तेईस हजार से अधिक लखपति दीदी बनाई गयी है। नन्दा गौरा कन्याधन योजना से जनपद की लगभग अठाईस हजार बालिकाओं को लाभ प्रदान किया गया है। जनपद में एक लाख तिरसठ हजार से अधिक व्यक्तियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों के लिये अबतक स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत दस लाख चालीस हजार आयुष्मान कार्ड जारी किये जा चुके है। रोशनाबाद में कुष्ठ रोगियों हेतु शैल्टर होम का निर्माण कार्य किया गया है।

महाराज ने बताया कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नौ हजार से अधिक व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराये गये हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अभी तक दो लाख बावन हजार लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। जनपद की सहकारी समितियों से आज दो लाख पैंतीस हजार कृषक सम्बद्ध होकर विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त कर रहे हैं। राज्य गठन के समय जनपद में मत्स्य उत्पादन आठ सौ पचास कुन्तल था, जो अब बढकर तीस हजार कुन्तल से अधिक हो गया है। भारत सरकार की जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना में दो लाख चालीस हजार से अधिक परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद धर्मनगरी भी काशी विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की तरह ही भव्य व दिव्य रूप में नजर आएगी। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत देश में अंत्योदय को समर्पित चार करोड़ पक्के घर, इक्यासी करोड़ लोगों को हर माह मुफ्त राशन, साठ करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के तहत निशुल्क उपचार की सुविधा और चालीस लाख करोड़ रुपये का मुद्रा ऋण यह सब प्रधानमंत्री मोदी जैसा मनीषी ही कर सकता है।

आज देश में हर घर नल से जलष्योजना के तहत 16 (सोलह करोड़) घरों तक पेयजल की आपूर्ति हो रही है। 2014 तक देश के केवल पांच शहर ही मेट्रो ट्रेन से जुड़े थे, अब इनकी संख्या बढ़कर छब्बीस हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत दुनिया को दिशा देने का काम कर रहा है। दुनिया के कुल डिजिटल लेन-देन का छप्पन प्रतिशत अकेले भारत में हो रहा है। कभी अपनी रक्षा जरूरतों के लिए विदेशों पर निर्भर रहने वाला भारत आज रक्षा उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

अंतरिक्ष से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जंतजनच से लेकर उपबवदकनबजवत निर्माण तक, भारत आत्मनिर्भरता के नए अध्याय लिख रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, दायित्व धारी राज्यमंत्री जयपाल सिंह चैहान, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, धर्मेंद्र चैहान व युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, मनोज गौतम आदि उपस्थित रहे।

The post स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा मोदी का कार्यकाल : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

Tue Jun 16 , 2026
नई दिल्ली : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने निर्देश जारी करते हुए देश में टेलीग्राम की […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!