सितंबर तक पूरा होगा केंद्रीय विद्यालय भवन, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं : जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे 

बागेश्वर : जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कांडा रोड स्थित गाड़गांव-कांडाधार में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए सितंबर माह तक हर हाल में भवन का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप ही संपादित किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि जनपद के विद्यार्थियों को शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण का लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी, खेल मैदान, कार्यालय भवन, कक्षा-कक्षों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता मुकेश कुमार चुनेरा ने बताया कि कांडाधार में 1.6 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 27.72 करोड़ रुपये की लागत से केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 96 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य सितंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।

The post सितंबर तक पूरा होगा केंद्रीय विद्यालय भवन, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं : जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे  first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

Mon Jul 6 , 2026
पौड़ी: सेवा पखवाड़ा सिर्फ एक आयोजन नहीं, सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु है। इसके माध्यम से सरकार अपने कार्यों को जनता के सामने रखती है और जनता अपनी समस्याओं को सीधे सरकार के सामने रखती है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!