सेवा पखवाड़े के तहत कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एकेश्वर में 75लाख की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

एकेश्वर (पौड़ी ): प्रदेश सरकार के “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के एकेश्वर विकासखंड का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं, जनसंपर्क अभियान चलाया, लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र को करीब 75 लाख रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी।

महाराज ने 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 1.8 किलोमीटर मज्याडी-गोची गांव-पिलखेत मोटर मार्ग (द्वितीय चरण) तथा 20 लाख रुपये की लागत से एकेश्वर विकासखंड मुख्यालय में बनने वाले टाइप-2 भवन का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सेवा पखवाड़ा इसी संकल्प का हिस्सा है, जिसके माध्यम से सरकार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।

सतपाल महाराज ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सतपुली और स्यूंसी झील जैसी परियोजनाएं क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। साथ ही पंचायत भवनों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन और विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता सुयश रावत, जिलाध्यक्ष कमल किशोर, जिला मंत्री बृजमोहन, मंडल अध्यक्ष राकेश नैथानी, महामंत्री सुनील, वेद प्रकाश वर्मा, पूर्व प्रमुख नरेंद्र डंडरियाल, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र भट्ट, युवा मोर्चा महामंत्री पंकज सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

The post सेवा पखवाड़े के तहत कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एकेश्वर में 75लाख की परियोजनाओं का किया शिलान्यास first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

Mon Jul 6 , 2026
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने प्राईमरी सेक्टर पर जोर देते हुए, ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) के तहत् अधिक से अधिक प्रोजेक्ट शामिल किए जाने के निर्देश […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!