राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर मंदाकिनी की सहायक सौरगाड़ नदी में 20 हजार महाशीर मत्स्य बीजों का संचय

रुद्रप्रयाग : राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग में जलीय जैव विविधता के संरक्षण एवं मत्स्य संसाधनों के संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंदाकिनी की सहायक सौरगाड़ नदी में 20,000 महाशीर मत्स्य बीजों का संचय किया गया।इस  दौरान इन बीजों को भीमताल मत्स्य प्रजनन केंद्र से लाया गया था,

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि महाशीर राज्य की महत्वपूर्ण एवं दुर्लभ मत्स्य प्रजातियों में से एक है। इसका संरक्षण एवं संवर्धन न केवल नदियों की पारिस्थितिकी को मजबूत करेगा, बल्कि भविष्य में मत्स्य उत्पादन और स्थानीय आजीविका को भी बढ़ावा देगा।

कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट, गंगा संरक्षण समिति की परियोजना अधिकारी अभिलाषा पंवार,जिला मत्स्य प्रभारी मंजू भाकुनी , गणेश अग्रवाल मत्स्य निरीक्षक, अरविंद कुमार मत्स्य निरीक्षक,तथा नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सुपरवाइजर सहित अन्य कार्मिक ,ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मत्स्य संरक्षण एवं नदियों के प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र को सुरक्षित रखने का संदेश देते हुए इस अभियान में सहभागिता निभाई।

The post राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर मंदाकिनी की सहायक सौरगाड़ नदी में 20 हजार महाशीर मत्स्य बीजों का संचय first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत दूरस्थ गांवों तक पहुंचा शासन-प्रशासन

Fri Jul 10 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” तथा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर, थीम आधारित जनजागरूकता कार्यक्रम एवं विकास प्रदर्शनी […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!