पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी, रंग-बिरंगे फूलों का अद्भुत नज़ारा

चमोली : देश विदेश के पर्यटक अब चमोली जनपद स्थित फूलों की घाटी का दीदार कर सकेंगें। आज से नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान ने फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए खोल दिया है। अब पर्यटक घाटी में आवाजाही कर सकेंगे।

फूलों की घाटी प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं मानी जाती। यहां बड़ी संख्या में हिमालयी जड़ी बूटियाँ और फूल पाए जाते हैं। घाटी की जैव विविधता को देखते हुए यूनेस्को द्वारा फूलों की घाटी को विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। घाटी के खुलने से स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी जून महीने के शुरुआती सप्ताह में घाटी को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। आमतौर पर यह घाटी अक्टूबर के अंत तक या बर्फबारी शुरू होने तक खुली रहती है। मानसून के आगमन के साथ यहां फूलों की बहार शुरू होती है, जो जुलाई से सितंबर के बीच अपने चरम पर पहुंचती है। इस दौरान ब्रह्म कमल, ब्लू पोस्ता और कोबरा लिली समेत सैकड़ों दुर्लभ प्रजातियों के फूल घाटी की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।

The post पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी, रंग-बिरंगे फूलों का अद्भुत नज़ारा first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अभिनव परियोजनाओं पर जोर दिया, अर्थव्यवस्था को गति देने के दिए निर्देश

Wed Jun 3 , 2026
देहरादून : देहरादून के चकराता, क्वांसी और लाखामंडल क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और जच्चा-बच्चा को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए जल्द ही ‘खुशियों की सवारी’ एम्बुलेंस सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। स्थानीय निवासियों ने सोमवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!