जिलाधिकारी आशीष भटगांई पहुंचे राजकीय पशु चिकित्सालय पिथौरागढ़,  दिए सुधार के निर्देश

पिथौरागढ़ : जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने राजकीय पशु चिकित्सालय पिथौरागढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यरत स्टाफ की उपस्थिति पंजिका, स्टॉक रजिस्टर, दवा भंडार आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए।

दवा भंडार में दवा एवं अन्य सामग्रियों को व्यवस्थित ढंग से न रखे जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधितों को कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निकट भविष्य में पुनः निरीक्षण किया जाएगा, यदि अव्यवस्थाओं की पुनरावृत्ति देखने को मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने इस दौरान ओपीडी रजिस्टर का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर और पारदर्शिता के साथ उपयोग किया जाए। कहा कि सभी सामग्रियों को व्यवस्थित रखा जाए और सभी सामग्री का स्टॉक रजिस्टर में स्पष्ट और पारदर्शी अंकन किया जाए। जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी कार्मिक निर्धारित ड्रेस कोड में रहे और निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाए।

टीबी आइसोलेशन सेंटर का भी किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

इस दौरान जिलाधिकारी ने निकट ही स्थित स्वास्थ्य विभाग के अधीन टीबी आइसोलेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां जिलाधिकारी ने विभिन्न जानकारियां प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि भवन में मरम्मत कार्यों को कराया जाए ,जिससे इस भवन का अन्य स्वास्थ्य गतिविधियों के लिए भी उपयोग किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि अनुपयुक्त और प्रचलन से बाहर हो चुकी पुरानी सामग्री एवं उपकरणों का नियमानुसार डिस्पोजल सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने टीबी आइसोलेशन सेंटर की बाउंड्री कराने के भी निर्देश जारी किए।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जे एस चुफाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!