अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर के सीएससी केंद्रों में होंगे योग शिविर

देहरादून : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में व्यापक स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के सैकड़ों सीएससी केंद्रों पर योग शिविर लगाए जाएंगे तथा नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के राज्य कार्यालय ने सभी जिला प्रबंधकों एवं ग्राम स्तरीय उद्यमियों (VLEs) को अपने-अपने क्षेत्रों में योग शिविर आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। योग शिविरों में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों को योगाभ्यास कराया जाएगा। साथ ही योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी भी दी जाएगी।
योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन एवं सामूहिक योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी सीएससी केंद्रों पर किया जाएगा। इसके लिए केंद्रों पर बड़ी स्क्रीन और डिजिटल माध्यमों के जरिए लाइव प्रसारण की विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिक भी इस राष्ट्रीय आयोजन से जुड़ सकें।

राज्य कार्यालय ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम सीएससी केंद्र पर आयोजित योग शिविर में प्रतिभाग करें और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और निरोगी जीवन का आधार है तथा इसके नियमित अभ्यास से एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

The post अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर के सीएससी केंद्रों में होंगे योग शिविर first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण

Sat Jun 20 , 2026
पौड़ी : प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौं क्षेत्र के अंतर्गत संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!