अंकिता भंडारी हत्याकांड के वकील को धमकी भरा पत्र, नैनीताल में वकीलों का आक्रोश

देहरादून : उत्तराखंड से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नैनीताल हाईकोर्ट के अधिवक्ता नवनीश नेगी को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है। बता दें नेगी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के मोहम्मद दीपक जैसे जनहित के मामलों के पैरवी कर रहे हैं।

HC के अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी

धमकी भरे पत्र भेजने वाले ने खुद को यमराज बताया है। जानकारी के अनुसार पत्र में लिखा है कि नवनीश नेगी का अंत निकट है, पहले उनका एक्सीडेंट होगा और फिर उन पर हमला होगा। धमकी देने वाले ने अलग-अलग भाषाओं में यह पत्र टाइप करके भेजा है, जिसे गूगल लेंस की मदद से पढ़ा जा सका है।

अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से ही अन्य अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ताओं का कहना है कि धमकियों के जरिए न्याय की लड़ाई को प्रभावित करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका कहना है कि अधिवक्ताओं को बिना किसी डर के अदालत में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सुरक्षित माहौल मिलना जरूरी है।

अधिवक्ताओं ने धामी सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि कई राज्यों में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए कानून लागू है। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि उत्तराखंड में भी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लाया जाए, ताकि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कर रही निरंतर प्रयास-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

Wed Sep 16 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर केदारपुरम स्थित राजकीय शिशु सदन में बच्चों के साथ जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। जहाँ महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। इस अवसर […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!