रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा के लिए हर्षिल पहुंचे जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, अभियानों की ली विस्तृत जानकारी

उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत उत्तरकाशी जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र से ट्रेकर्स के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए जिलाधिकारी  प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद सेना, वायुसेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीमों से ट्रेकर्स की लोकेशन, मौसम की स्थिति और हवाई व पैदल बचाव अभियानों की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि विपरीत मौसम और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमों द्वारा आपसी समन्वय से अभियान जारी है और ट्रेकर्स को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित रेस्क्यू किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने हेलीपैड पर एम्बुलेंस, चिकित्सा दलों और राहत सामग्री की पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और रेस्क्यू होकर आ रहे ट्रेकर्स को तत्काल प्राथमिक उपचार, गर्म कपड़े और भोजन-पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील

Tue Sep 29 , 2026
देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को प्राधिकरण की टीम ने देहरादून के माजरा और बंगाली कोठी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो भवनों को सील कर दिया। […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!