कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल

नैनीताल : कैंचीधाम के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और जिला पुलिस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से सुबह एसडीआरएफ पोस्ट खैरना को कैंचीधाम के पास पिकअप वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया था।

इसके बाद एसडीआरएफ जवानों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही घटनास्थल पर सर्चिंग अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई अन्य व्यक्ति वाहन में या खाई में फंसा न हो।

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन संख्या यूके04 सीसी 3465 लालकुआं से दूध लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे कैंचीधाम मंदिर के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में अंकित सिंह (33 वर्ष), बॉबी और मोहम्मद साकिब (10 वर्ष) घायल हुए हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सम्मेलन मे राज्य का प्रतिनिधित्व करना है गर्व का विषय , मिलेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मार्गदर्शन एवं महत्वपूर्ण सुझाव- विभागीय मंत्री रेखा आर्या

Tue Oct 6 , 2026
देहरादून : यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आगामी 8 और 9 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने सम्मेलन […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!