सम्मेलन मे राज्य का प्रतिनिधित्व करना है गर्व का विषय , मिलेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मार्गदर्शन एवं महत्वपूर्ण सुझाव- विभागीय मंत्री रेखा आर्या

देहरादून : यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आगामी 8 और 9 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने सम्मेलन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर अधिकारियों के साथ बिंदुवार चर्चा-परिचर्चा की। उन्होंने सम्मेलन के दौरान राज्य की ओर से महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित होने वाला यह राष्ट्रीय सम्मेलन महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, आंगनवाड़ी व्यवस्था, पोषण और बाल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होगा। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों और उनके अनुभवों को साझा किया जाएगा, जिससे राज्यों को एक-दूसरे के कार्यों से सीखने और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन देवभूमि उत्तराखंड के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसके माध्यम से राज्य में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे बेहतर कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर साझा करने के साथ ही अन्य राज्यों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को जानने और समझने का अवसर प्राप्त होगा। इससे उत्तराखंड में महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही कहा कि सम्मेलन के समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मार्गदर्शन एवं महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त होंगे जो कि देश को नई दिशा देने के साथ ही राज्यों के लिए भी प्रेरणादायी साबित होगा।

बैठक में सचिव चंद्रेश कुमार यादव , अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह , निदेशक बंशीलाल राणा सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या, दी शुभकामनायें

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आज विधानसभा भवन, देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा चुनाव हेतु अधिकृत प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहकर दिनेश आर्य को नामांकन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा कि दिनेश आर्य जी एक जमीन से जुड़े नेता रहे है और उनका संगठन और पार्टी के साथ कार्य करने का लंबा अनुभव रहा है। ऐसे मे वह राज्यसभा में उत्तराखंड की आवाज और यहाँ के जन मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे जिसका लाभ निश्चित ही राज्य को प्राप्त होगा।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्ण साक्षरता मंजिल नहीं, डिजिटल और वित्तीय साक्षरता के साथ जीवन कौशल की दिशा में नई शुरुआत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Tue Oct 6 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले नव-साक्षरों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!