देहरादून में 40 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, डेढ़ साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

देहरादून : राजधानी देहरादून में जमीन धोखाधड़ी के मामले में रायपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ साल से फरार चल रहे 10-10 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर बैंक में बंधक जमीन का सौदा कर एक महिला से 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2025 को नेसविला रोड निवासी लक्ष्मी अग्रवाल ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अमन विहार, सहस्रधारा रोड निवासी उर्मिला शर्मा ने राजपुर क्षेत्र में स्थित अपनी जमीन का सौदा 45 लाख रुपये में तय किया था। इस सौदे के एवज में उनसे 40 लाख रुपये भी ले लिए गए। बाद में जानकारी मिली कि संबंधित जमीन बैंक में बंधक थी और उस पर पहले से 18 लाख रुपये का ऋण लिया गया था। आरोप है कि बैंक में बंधक संपत्ति को बेचने के नाम पर महिला से धोखाधड़ी कर रकम हड़प ली गई।

शिकायत के आधार पर थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 136/25 के तहत धारा 420, 120बी और 34 भादवि में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस को मामले में मुख्य आरोपी उर्मिला शर्मा के पति सुभाष चंद्र शर्मा और पुत्र दीपक शर्मा की संलिप्तता के साक्ष्य मिले।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी नहीं होने पर एसएसपी देहरादून ने उन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

वर्तमान में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मुखबिर तंत्र और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश तेज की। इसी दौरान उनके शामली, उत्तर प्रदेश में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इस मामले की मुख्य आरोपी उर्मिला शर्मा की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने उसकी मृत्यु से संबंधित दस्तावेज भी आरोपियों से प्राप्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

सुभाष चंद्र शर्मा पुत्र रोशनलाल शर्मा, निवासी ग्राम नल्हेड़ा, थाना नकुड़, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश। वर्तमान पता अमन विहार, गली नंबर-4, सहस्रधारा रोड, थाना रायपुर, देहरादून।

दीपक शर्मा पुत्र सुभाष चंद्र शर्मा, निवासी ग्राम नल्हेड़ा, थाना नकुड़, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश। वर्तमान पता अमन विहार, सहस्रधारा रोड, देहरादून।

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक ए.के. बलूनी

कांस्टेबल मुकेश कंडारी

कांस्टेबल सोनी कुमार (एसओजी)

कांस्टेबल मनोज (एसओजी)

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकासनगर में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले चार युवक गिरफ्तार

Thu Oct 8 , 2026
देहरादून : विकासनगर में पेट्रोल पंप के पास सार्वजनिक स्थान पर आपस में झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे चार युवकों को कोतवाली विकासनगर पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!