मुख्यमंत्री धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना

रुड़की : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशभर में जनसहयोग से किए जा रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। साथ ही नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘सबका प्रयास’ का संदेश विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रेरणादायी है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही देश के विकास के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं युवा सशक्तीकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा , जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, रुड़की नगर निगम की महापौर अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, श्यामवीर सैनी, आदेश सैनी, शोभाराम प्रजापति, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post मुख्यमंत्री धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने 11 वर्षीय कराटे खिलाड़ी क्रियांश कौशिक को किया सम्मानित

Mon Jun 29 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 11 वर्षीय प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी क्रियांश कौशिक को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। क्रियांश आगामी अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चीन जा रहे हैं। इतनी कम उम्र में उनकी यह उपलब्धि पूरे उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!