मुख्यमंत्री धामी ने मेवरिक जसपाल: वह व्यक्ति जिसने भारतीय निशानेबाजी को बदल दिया” पुस्तक का किया विमोचन 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ का विमोचन किया। इस अवसर पर जसपाल राणा की पत्नी रीना राणा, पुत्र युवराज राणा और पुत्री देवांशी राणा ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें पुस्तक भेंट की।

मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा की खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाई। उनकी उपलब्धियां देश के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने निशानेबाजी में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के साथ ही उत्तराखंड का गौरव भी बढ़ाया। उनका जीवन और खेल सफर युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह पुस्तक पाठकों, विशेषकर युवा खिलाड़ियों को जसपाल राणा के संघर्ष, अनुभव और उपलब्धियों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने पुस्तक प्रकाशन के लिए उनके परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार

Sun Oct 11 , 2026
देहरादून : श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए यह गौरव का क्षण है। लखनऊ में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (IASO) के वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में संस्थान के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रशिक्षुओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का मान बढ़ाया। डॉ. दिव्या सेंगर […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!