विश्व मानक दिवस पर BIS देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में मानकों की अहम भूमिका

देहरादून : भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून शाखा कार्यालय की ओर से विश्व मानक दिवस के अवसर पर मोहब्बेवाला स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “सतत विकास लक्ष्य–7: सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा” पर केंद्रित कार्यक्रम में उद्योग जगत, औद्योगिक संगठनों, ज्वेलरी क्षेत्र तथा BIS के लाइसेंसधारकों सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल थे जबकि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की अपर सचिव रुचि मोहन रयाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। अनुपम द्विवेदी, संयुक्त निदेशक, उद्योग विभाग सहित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA), इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, PHDCCI तथा UIWA के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहित करने, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने तथा नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने में भारतीय मानकों की भूमिका के प्रति जागरूकता विकसित करना था। विशेषज्ञों ने स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा से संबंधित विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं।

हेमंत आड़े, निदेशक एवं प्रमुख, BIS देहरादून शाखा कार्यालय ने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा अनुपालन प्रक्रियाओं को सरल बनाने, उद्योगों के लिए ईज ऑफ कम्पलाएंस को बढ़ावा देने तथा हॉलमार्किंग व्यवस्था में किए जा रहे नवीनतम सुधारों की जानकारी दी।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में आढ़त बाजार विस्थापन और इंदिरा मार्केट पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री खजान दास ने की समीक्षा बैठक

Thu Oct 15 , 2026
देहरादून : समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने आढ़त बाजार विस्थापन और इंदिरा मार्केट पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए एमडीडीए अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर हुई बैठक में उन्होंने व्यापारियों की अपेक्षाओं के अनुरूप निर्माण कार्य समय से पूरा […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!