मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि प्राप्त हो। हर घर-आंगन धन-धान्य से परिपूर्ण रहे और सभी के जीवन में आरोग्य, सुख एवं मंगल का प्रकाश हमेशा बना रहे। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह  मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत 

Fri Nov 6 , 2026
  देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!