अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर ली बैठक

देहरादून : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में अधिसूचित किए जाने हेतु सम्बंधित विभाग, कार्यालयों एवं उपक्रमों की बैठक ली। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागों को आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्मिकों की सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों को मतदान दिवस के दिन ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी को तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य है कि मतदान में हर कार्मिक की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, परिवहन, पशुपालन, सूचना एवं लोकसम्पर्क, दूरदर्शन केंद्र, ऊर्जा निगम, पेयजल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती

Sat Nov 7 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने सम्मिलित राज्य सिविल (अवर) अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत नायब तहसीलदार समेत विभिन्न विभागों के 54 पदों को भरा जाएगा। […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!