हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्रियों ने की माँ गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्षों की निरंतर सार्वजनिक सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ माँ गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की। मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 25 वर्षों की निरंतर सार्वजनिक सेवा पूरी की है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक से पूर्व कैबिनेट मंत्रियों के साथ गंगा पूजन एवं आरती में प्रतिभाग किया। धर्मनगरी हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कैबिनेट बैठकें आयोजित करने की राज्य सरकार की पहल का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शासन को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के और अधिक निकट लाने तथा स्थानीय विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से जनपदों में मंत्रिमंडल की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इससे पूर्व 4 अक्टूबर को चम्पावत जनपद के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मंत्रिमंडल की बैठकों के आयोजन की यह पहल क्षेत्रीय आवश्यकताओं को शासन की प्राथमिकताओं से जोड़ने तथा विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड कैबिनेट की मीटिंग खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव

Mon Oct 12 , 2026
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हरिद्वार में पहली कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है. बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित 13 प्रस्ताव आए और सभी मंत्रियों ने उन प्रस्तावों को पास किया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में बैठक करने का उद्देश्य यही है कि […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!