राष्ट्रीय कृषि योजना 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना को मिली मंजूरी

देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में राष्ट्रीय कृषि योजना के अंतर्गत वार्षिक कार्य योजना 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय संस्तुति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर समिति द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वार्षिक कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने वार्षिक कार्य योजना के लिए अगली राज्य स्तरीय संस्तुति समिति की बैठक दिसम्बर-जनवरी माह में आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि किसान मानधन योजना का प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र किसानों को इसमें पंजीकृत किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 100 प्रतिशत संतृप्तिकरण के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार आधारित भुगतान और ई – केवाईसी को मजबूती से लागू किए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) तैयार कर क्लस्टर आधारित खेती पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में जैविक और प्राकृतिक खेती की दिशा में प्रयास बढ़ाए जाने पर भी जोर दिया। साथ ही साथ अधिक से अधिक फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किए जाने की बात भी कही। उन्होंने स्थानीय उत्पादों और फसलों के लिए बाजार सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किए जाने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर एवं एसएन पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

The post राष्ट्रीय कृषि योजना 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना को मिली मंजूरी first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड में अप्रैल माह से SIR प्रक्रिया शुरू, CEO डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक, आईटी वॉलंटियर्स की तैनाती के दिए निर्देश 

Sat Mar 21 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में SIR के लिए तैनात नोडल अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। सीईओ ने बैठक […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!