राष्ट्रीय जनगणना 2027 को लेकर मादली क्षेत्र में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

चम्पावत : राष्ट्रीय जनगणना 2027 के अंतर्गत भवन जनगणना को लेकर जनजागरूकता अभियान मादली क्षेत्र में लगातार चलाया जा रहा है। इस दौरान टीम द्वारा घर-घर जाकर डेटा संकलन के साथ-साथ लोगों को जनगणना के उद्देश्यों और इसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अभियान में शामिल शिक्षक सामश्रवा आर्य ने बताया कि जनगणना का मुख्य उद्देश्य देश की जनसंख्या से संबंधित सटीक आंकड़े एकत्रित करना है, ताकि इन जानकारियों का उपयोग जनकल्याण और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए किया जा सके। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जनगणना के दौरान दी गई सभी सूचनाएं भारत जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 15 के तहत पूर्णतः गोपनीय रखी जाती हैं।

उन्होंने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में ‘भौतिक आधारभूत संरचना’ और ‘आवासीय स्थिति’ से संबंधित जानकारी एकत्रित की जा रही है। जबकि द्वितीय चरण में वर्ष 2027 के दौरान सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय आंकड़ों का सर्वे किया जाएगा।साथ ही लोगों को यह भी स्पष्ट किया गया कि जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार के दस्तावेज, फोटो, पहचान पत्र या ओटीपी की मांग नहीं की जाती है। इसलिए नागरिक बिना किसी आशंका के सही जानकारी उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर मनीष कुमार, प्रयागदत्त मुरारी, भुवन जोशी, दीपक टम्टा, सिद्धिकी पेंटर, नितेश गुप्ता, कमल सिंह, ललित, राम सिंह और पंकज सहित कई स्थानीय लोगों ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

The post राष्ट्रीय जनगणना 2027 को लेकर मादली क्षेत्र में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर व्यक्त किया गहरा दुःख

Tue May 19 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि खंडूड़ी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!