रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 छापेमारी में 59 लीटर शराब बरामद, 3 गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में विभाग की टीमें लगातार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी एवं चेकिंग अभियान संचालित कर रही हैं।

अभियान के तहत जनपद के तीनों विकासखंडों में होटल, ढाबों, तथा आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए शिकायतों के आधार पर भी त्वरित कार्रवाई की जा रही है। विभाग की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और परिवहन पर निगरानी बनाए हुए हैं।

जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 मई से 29 मई तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विभाग द्वारा अब तक 65 छापेमारी की कार्रवाई की जा चुकी है। इस दौरान 59 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है, जबकि अवैध कारोबार में संलिप्त 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा चेकिंग अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर तीनों ब्लॉकों में प्रतिदिन नियमित चेकिंग अभियान जारी है और आगे भी यह कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन एवं आबकारी विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

The post रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 छापेमारी में 59 लीटर शराब बरामद, 3 गिरफ्तार first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दी श्रद्धांजलि

Fri May 29 , 2026
देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, प्रदेश प्रभारी समेत पार्टी के कई […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!