भाजपा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना दिवस को प्रदेशभर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक का संकल्प लिया।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महेंद्र भट्ट और अजय कुमार की उपस्थिति में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी ध्वज फहराया गया, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और संगठन के गौरवशाली सफर को याद किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अत्याचारी और षड्यंत्रकारी राजनीति का सामना करते हुए भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि अनगिनत कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण से पार्टी का सफर 1952 में दो सीटों से शुरू होकर आज लगातार तीन बार केंद्र में सरकार बनाने तक पहुंचा है।

उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि कश्मीर को देश से जोड़े रखने के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। साथ ही आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा झेली गई यातनाओं का भी उल्लेख किया।महेंद्र भट्ट ने कहा कि विपक्ष चाहे जितना झूठ और भ्रम फैलाए, लेकिन भाजपा के संकल्प और समर्पण को तोड़ नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि अगला स्थापना दिवस 2027 के चुनाव में जीत की हैट्रिक के साथ मनाया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि स्थापना दिवस हम सभी के लिए गर्व का विषय है और इससे कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि ‘चरैवेति-चरैवेति’ के सिद्धांत पर चलते हुए बूथ स्तर तक संवाद को मजबूत करना होगा। साथ ही ध्वजारोहण, विचार गोष्ठी, स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर नरेश बंसल,मालाराज लक्ष्मी , खजान दास,सौरभ थपलियाल , उमेश कुमार काऊ समेत पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post भाजपा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!