पुलिस की कड़ी कार्रवाई : शराब पीकर वाहन चलाने पर 11 लोग गिरफ्तार

देहरादून : देहरादून में देर रात हुड़दंग और नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरतते हुए पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बार, पब और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कई लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक नगर, ऋषिकेश, विकासनगर और यातायात के नेतृत्व में संयुक्त टीमों ने राजपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बार और रेस्टोरेंट संचालकों को निर्धारित समय के बाद प्रतिष्ठान बंद रखने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान समय सीमा के बाद शराब परोसने के आरोप में दो बार संचालकों—पिरामिड बार और नुक्कड़ बार एंड रेस्टोरेंट—के खिलाफ बीएनएस की धारा 223/270 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वहीं, ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान में 11 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। इसके अलावा देर रात बार-रेस्टोरेंट में शराब का सेवन करते मिले तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और रात्रि में होने वाली अव्यवस्थाओं पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

The post पुलिस की कड़ी कार्रवाई : शराब पीकर वाहन चलाने पर 11 लोग गिरफ्तार first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Wed Apr 1 , 2026
देहरादून : सूबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के कुठालगेट स्थित स्वामी रामतीर्थ मिशन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मसूरी विधानसभा के शहीद दुर्गामल्ल मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से पार्टी कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक बताया। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!