मुख्यमंत्री धामी ने देश को मजबूत बनाने के लिए की खास अपील,  छोटे-छोटे बदलाव लाएंगे बड़ी मजबूती

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए छोटे-छोटे संकल्प लें, तो यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में बड़ा योगदान साबित होगा। उन्होंने अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने तथा ऊर्जा की बचत करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि एक वर्ष तक स्वर्ण आभूषणों की खरीद से बचना, खेती में रासायनिक उर्वरकों के बजाय प्राकृतिक खाद का उपयोग करना और खाद्य तेल का संयमित इस्तेमाल करना जैसे कदम भी आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के नागरिक हमेशा राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी रहे हैं। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” का संकल्प तभी सफल होगा, जब प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर योगदान देगा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री के आह्वान को जन आंदोलन का रूप देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है और सभी नागरिकों की सहभागिता से यह संकल्प और अधिक मजबूत होगा।

The post मुख्यमंत्री धामी ने देश को मजबूत बनाने के लिए की खास अपील,  छोटे-छोटे बदलाव लाएंगे बड़ी मजबूती first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं तीर्थ यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा

Mon May 11 , 2026
हरिद्वार : हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!