सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं तीर्थ यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा

हरिद्वार : हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।

परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 09 मई को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 में इंद्रा एनक्लेव टाइल्स रोड कुल 28 मीटर तथा पैकेज 02 के अंतर्गत लोक सेवा आयोग सीसी रोड 56 मीटर, मोहन इनक्लेव सीसी रोड 52 मीटर, गणपति धाम फेस 3 सीसी रोड 40 मीटर, गणपति धाम फेस 3 (पेवर ब्लॉक) 25 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 173 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

The post सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं तीर्थ यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी द्वारा की गई घोषणाओं से संबंधित सभी प्रकरणों में तेजी लाई जाए- आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार

Mon May 11 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में राज्य सचिवालय में सचिव, आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री घोषणा संख्या–800/2021 “मोलेखाल बाजार, में पार्किंग निर्माण” परियोजना की प्रगति और विस्तृत आगणन पर […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!