मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 133वें संस्करण को सुना

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोथरोवाला, देहरादून में स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण को सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ के जरिए प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचार, स्टार्टअप, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और लोक संस्कृति जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से देश के सामने रखते हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आमजन के प्रयासों को एक राष्ट्रीय मंच देता है, जिससे देश के कोने-कोने में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम लगातार जारी है और करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेहनत और परिश्रम करने वालों को अवश्य फल मिलता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान हर क्षेत्र में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत आज बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है और विज्ञान, रक्षा तथा एआई के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। भारत अब रक्षा उपकरणों और हथियारों का निर्यात भी कर रहा है, जो आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर को दर्शाता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड भी निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सीमांत क्षेत्रों तक सड़क, रेल और आधुनिक सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में उत्तराखंड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। बाबा केदार की भूमि से प्रधानमंत्री द्वारा 21वीं सदी के तीसरे दशक को “उत्तराखंड का दशक” बताए जाने के संकल्प पर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है, जिसके परिणाम अब सामने आने लगे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की संस्कृति, आस्था और साधना को संरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सख्त दंगारोधी कानून, धर्मांतरण कानून और नकल विरोधी कानून लागू किए हैं, जो अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां डबल इंजन की सरकार है, वहां विकास दुगनी रफ्तार से होता है।इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, दायित्वधारी प्रताप सिंह पंवार, सरिता डंगवाल, मोहित शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The post मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 133वें संस्करण को सुना first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राफिक एरा- टीएचई एशिया रैंकिंग बैंड 200–250 में शामिल

Mon Apr 27 , 2026
देहरादून : शिक्षा के वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान को और मजबूत करते हुए ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम की है। टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को 200–250 रैंकिंग बैंड में स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!