मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरा पिकअप , दो लोगों की मौत, ड्राइवर घायल

पिथौरागढ़: उत्तराखंड की सीमांत जिले पिथौरागढ़ से बड़ी खबर सामने आई है. पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में पिकअप वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. वहीं ड्राइवर बाहर छिटक गया, जिससे उसकी जान बच गई. ड्राइवर के चिल्लाने की आवाज सुनकर गश्त कर रहे ITBP (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

बताया जा रहा है कि हादसा रविवार देर शाम मुनस्यारी-मिलम मोटर मार्ग पर हुआ और करीब 8 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों युवकों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं. मुनस्यारी की तरफ आते समय हादसा- रविवार शाम लगभग 5 बजे एक पिकअप वाहन लास्पा गांव से मुनस्यारी की ओर आ रहा था. जब वाहन रड़गाड़ी के पास पहुंचा, तो अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया. दुर्घटना स्थल अत्यधिक खतरनाक और खड़ी चट्टानों वाला क्षेत्र है.

चट्टानों से टकराकर नदी किनारे पहुंचा वाहन: सड़क से गिरने के बाद वाहन चट्टानों से टकराते हुए सीधे गोरी नदी के किनारे तक जा पहुंचा. इस भीषण टक्कर में पिकअप के परखच्चे उड़ गए. वाहन में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे.

ड्राइवर की बची जान, दो युवकों की मौत: वाहन के गिरते ही ड्राइवर जगत मेहता (निवासी तेजम) गाड़ी से बाहर छिटक गया, जिससे उसकी जान बच गई. वाहन में सवार दो अन्य युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान मनेंद्र राम (30, निवासी धारचूला) और प्रकाश (28 मूल निवासी नेपाल) के रूप में हुई है. इनके शव चट्टानों के बीच फंसे हुए थे.

The post मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरा पिकअप , दो लोगों की मौत, ड्राइवर घायल first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की बालिकाओं के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 134 वें संस्करण

Mon Jun 1 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने वाला […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!