जसपुर नगर पालिका का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया निरीक्षण

जसपुर : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने नगर पालिका परिषद जसपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच में कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनमें कुछ कर्मचारी ऐसे भी मिले जो कई दिनों से कार्यालय में उपस्थित नहीं थे।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में मदिरापान से संबंधित सामग्री मिलने पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा कार्यालय की गरिमा के विपरीत आचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मंत्री कैड़ा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को पूरे प्रकरण की नियमानुसार जांच कराने तथा दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को कार्यालय व्यवस्था में सुधार लाने तथा कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

The post जसपुर नगर पालिका का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया निरीक्षण first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान

Tue Jun 30 , 2026
देहरादून : भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कार्यालय स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों, प्रतिनिधियों तथा सचिवों […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!