असम में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

असम / देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक विजय के बाद आयोजित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने समारोह के दौरान विभिन्न राज्यों से पहुंचे मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्रियों से भी भेंट की। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा तथा मंत्रिपरिषद को शपथ ग्रहण की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा के नेतृत्व में असम सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में असम निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी आसाम प्रदेश के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

The post असम में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नर्सिंग कर्मियों ने सेवा और समर्पण की नई मिसाल कायम की : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

Wed May 13 , 2026
देहरादून : राष्ट्रपति भवन में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौगांव, जनपद उत्तरकाशी में ऑग्जीलियरी नर्स मिडवाइफ के पद पर कार्यरत पूजा परमार राणा को हिमालयी […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!