मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर किया योगाभ्यास

देहरादून : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सभी से इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान एवं सम्मान प्राप्त हुआ है। आज योग विश्वभर में स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं समग्र कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मानुशासन, सकारात्मक जीवनशैली तथा जीवन में संतुलन स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। योग व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिकाधिक संख्या में योग कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान देने का आग्रह किया।

The post मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर किया योगाभ्यास first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपना कचरा, अपनी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ स्वच्छ केदारनाथ की ओर बढ़ता कदम

Thu Jun 18 , 2026
रुद्रप्रयाग : हिमालयी पर्यावरण के संरक्षण एवं श्री केदारनाथ धाम को स्वच्छ, सुंदर और कचरा-मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा संचालित ‘कैरी मी बैक’ अभियान को श्रद्धालुओं का व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। नगर पंचायत केदारनाथ, हीलिंग हिमालयास […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!