मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए दी 16.88 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए कुल 16.88 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है। इनमें सड़क, पुलिया, भवन, सिंचाई, पार्क सौंदर्यीकरण, मंदिर जीर्णोद्धार और मेला क्षेत्र के अनुरक्षण से जुड़े कार्य शामिल हैं।

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में भूमिधारा से कुमालगांव तक खड़ंजा और पुलिया निर्माण के लिए 74.24 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी जिले के पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत मझेड़ा के प्राथमिक विद्यालय भूगांव से नाघर कुमाल्ता और स्यूसी तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 49.85 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

देहरादून जिले के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत झाझरा में बंशीवाला से अंबेडकर पार्क होते हुए काली मंदिर और मुख्य मार्ग से बिजेंद्र चौहान के घर तक मार्ग निर्माण, आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप वाली गली से नेहरू युवा क्लब के सामने उपाध्याय के घर तक मार्ग निर्माण तथा सैनिक कॉलोनी और सुद्धोवाला के वार्ड आठ व नौ के आंतरिक मार्गों में सीमेंट-कंक्रीट टाइल और नाली निर्माण के लिए 76.60 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की तहसील बसुकेदार में अनावासीय और आवासीय भवनों के निर्माण के लिए सबसे अधिक 12.26 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। पौड़ी जिले के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा स्थापना और सौंदर्यीकरण के लिए 31.90 लाख रुपये दिए गए हैं।
इसके अलावा पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तौक भौरा फील्ड में सिंचाई गूल निर्माण के लिए 44.13 लाख रुपये और डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के गराली में पुलिया निर्माण के लिए 58.14 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 86, सेवलाकलां स्थित संसारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार के अवशेष कार्य के लिए 49.95 लाख रुपये तथा चंपावत विधानसभा क्षेत्र में मां पूर्णागिरी मेला क्षेत्र के अनुरक्षण, विश्राम शेड और पुलिया निर्माण के लिए 77.22 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के साथ अपने भविष्य को सुरक्षित करने का मिलेगा अवसर- खेल मंत्री रेखा आर्या

Tue Sep 22 , 2026
देहरादून : प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खेल नीति-2021 के अंतर्गत पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति प्रदान किए जाने को लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके तहत प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को विभिन्न […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!