मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत में 1.37 करोड़ से बने देवभूमि रजत जयंती नागार्जुन पार्क का किया लोकार्पण

अधिवक्ता चैम्बर, पार्किंग और ई-लाइब्रेरी की भी घोषणा

चम्पावत :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जनपद को लगभग 96 करोड़ रुपये की लागत वाली 16 विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सर्किट हाउस और 1.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित देवभूमि रजत जयंती पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा को स्थानीय विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने और न्याय पंचायतों में सामुदायिक भवनों के निर्माण की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कुल 95 करोड़ 99 लाख 98 हजार रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 67 करोड़ 24 लाख 36 हजार रुपये की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 28 करोड़ 75 लाख 62 हजार रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन योजनाओं से जनपद में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

25 से 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर हो रहा विकास

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चम्पावत को आदर्श जनपद के रूप में विकसित करना राज्य सरकार का संकल्प है। इसके लिए आगामी 25 से 50 वर्षों की आवश्यकताओं और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास का उद्देश्य आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि जनपद में सड़क, परिवहन, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग सहित विभिन्न सड़कों को सुगम बनाने के साथ बाईपास, बहुमंजिला पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। टनकपुर में निर्माणाधीन आईएसबीटी से परिवहन सुविधाओं का विस्तार होगा। वहीं, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग 66 करोड़ रुपये का ड्रेनेज प्लान तैयार किया गया है। विद्युत लाइनों को भूमिगत करने और दूरस्थ क्षेत्रों में संचार सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये

मुख्यमंत्री ने विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा को स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्य कराने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस धनराशि से पुस्तकालय निर्माण, सड़क सुधार, आजीविका संवर्धन, आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन सहित अन्य जनहितकारी कार्य किए जा सकेंगे।

इसके अतिरिक्त जनपद की न्याय पंचायतों में सामुदायिक उपयोग के लिए सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।

अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर, पार्किंग और ई-लाइब्रेरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला बार एसोसिएशन, चम्पावत के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चैम्बर निर्माण, वाहन पार्किंग और आधुनिक ई-लाइब्रेरी की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और आम नागरिकों को न्याय दिलाने के साथ उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने में अहम भूमिका निभाते हैं। राज्य सरकार सरल, सुलभ और समयबद्ध न्याय व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।

सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता इसे विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। सरकार का प्रयास है कि जनपद में पर्यटन, रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाए जाएं तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं को गति दी जाए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं, पीआरडी जवानों, मिनिस्टीरियल संवर्ग और रोडवेज कर्मचारियों, पशुपालकों, राज्य आंदोलनकारियों, पूर्व सैनिकों तथा सहकारिता से जुड़े प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने सप्तेश्वर/सप्तकोशी परिक्रमा प्रस्तावक समिति और मीडिया प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और जनहित से जुड़े सुझावों पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में विधिवत पूजा-अर्चना कर उसका लोकार्पण किया। देवभूमि रजत जयंती पार्क के लोकार्पण के दौरान उन्होंने बच्चों को चॉकलेट वितरित कीं और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, दर्जा प्राप्त मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय एवं मुकेश महाराना, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

Sun Oct 18 , 2026
देहरादून: उत्तराखण्ड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सायंकाल उत्तराखण्ड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा उन्हें “गार्ड ऑफ ऑनर” दिया गया। उन्होंने इस दौरान परेड का निरीक्षण भी किया। एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!