मुख्यमंत्री धामी ने मन की बात के 132वें एपिसोड को सुना

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित मन की बात के 132वें एपिसोड को सुना और उपस्थित जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘मन की बात’ एक अनूठा जनसंवाद मंच है, जो समाज के विभिन्न वर्गों विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की कहानियां देशभर तक पहुंचती हैं, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने कई कार्यक्रमों में उत्तराखंड का विशेष रूप से उल्लेख करते हैं। ‘मन की बात’ के कई एपिसोड में राज्य की शीतकालीन यात्रा, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत का जिक्र किया गया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव राज्य के पर्यटन पर देखने को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वयं भी राज्य के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों का दौरा कर चुके हैं, जिनमें आदि कैलाश और हर्षिल मुखवा प्रमुख हैं। इन दौरों और उनके उल्लेख से उत्तराखंड में पर्यटन को नई पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य में शीतकालीन पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिला है। अब तक डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक राज्य में शीतकालीन यात्रा के लिए पहुंच चुके हैं, जबकि क्षेत्र में 36,700 से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे हैं। यह आंकड़े राज्य के पर्यटन क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को दर्शाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को ‘ऑल-सीजन टूरिज्म डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, सड़क संपर्क में सुधार, आवासीय व्यवस्थाओं का विकास और डिजिटल सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन के माध्यम से स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे योजना और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर दूरस्थ क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियों को गति दी जा रही है।इस अवसर पर विधायक सविता कपूर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

The post मुख्यमंत्री धामी ने मन की बात के 132वें एपिसोड को सुना first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोगों का म्यूल खाता खोलकर करते थे साइबर ठगी, एसटीएफ टीम ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon Mar 30 , 2026
देहरादून: एसटीएफ की टीम ने म्यूल खाता धारक उपलब्ध कराने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए हरिद्वार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. साइबर अपराधियों के द्वारा संगठित साइबर अपराध को अंजाम देने के लिए आम जनता के खाते खुलवाए जाते थे, जिनका साइबर अपराधियों के साथ मिलकर साइबर धोखाधड़ी […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!