लोगों का म्यूल खाता खोलकर करते थे साइबर ठगी, एसटीएफ टीम ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून: एसटीएफ की टीम ने म्यूल खाता धारक उपलब्ध कराने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए हरिद्वार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. साइबर अपराधियों के द्वारा संगठित साइबर अपराध को अंजाम देने के लिए आम जनता के खाते खुलवाए जाते थे, जिनका साइबर अपराधियों के साथ मिलकर साइबर धोखाधड़ी में प्रयोग किया जाता था.

बता दें कि एसटीएफ ने साइबर ठगों को म्यूल एकाउंट उपलब्ध कराने वाले गिरोह और पैनल का भड़ाफोड किया है. इन अपराधियों ने जनता को लालच और गुमराह कर उनके खाते खुलवाए जाते थे,जिन्हे साइबर क्राईम जैसे संगठित अपराधियों के साथ साझा कर, धोखाधड़ी के लिए प्रयुक्त किए जाने का आरोप है. इनके द्वारा खुलवाए गए खातों में अलग-अलग राज्यों के पीड़ितों की लाखों रुपये की धनराशि का लेन देन हुआ है. जिनसे इनके द्वारा अच्छा खासा मुनाफा कमाया गया. जिस सम्बन्ध में साइबर पुलिस ने पूरे मामले की जांच की, जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने हरिद्वार से रवि,राजन चौधरी और विनित राणा को गिरफ्तार किया.

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया है कि आरोपियों ने व्यक्तियों को झांसे में लेकर उनके नाम से फेक फर्म तैयार कर, उसके समस्त दस्तावेज तैयार किए जाते थे, जिसके आधार पर बैक में फर्म के नाम पर कॉर्पोरेट/करंट एकाउंट खोला जाता था. जिसे अन्य माध्यमों से दिल्ली में बेचा जाता था. जिसके बाद इन खातों में साइबर अपराधियों के द्वारा साइबर अपराध से प्राप्त धोखाधड़ी के पैसों का लेन देन किया जाता था. जिसका आरोपी के द्वारा अच्छा खासा कमीशन लिया जाता था.

The post लोगों का म्यूल खाता खोलकर करते थे साइबर ठगी, एसटीएफ टीम ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैश्विक परिस्थितियों के बीच उत्तराखंड में गैस-ईंधन आपूर्ति पर समीक्षा

Mon Mar 30 , 2026
देहरादून : वैश्विक परिस्थितियों के बीच गैस, पेट्रोल-डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए उत्तराखंड शासन ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी प्रमुख सचिवों, पुलिस महानिदेशक, मंडल आयुक्तों, जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, जिला पूर्ति अधिकारियों […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!