मुख्यमंत्री धामी ने तात्या टोपे की पुण्यतिथि पर किया नमन

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी तात्या टोपे की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने तात्या टोपे को माँ भारती का अमर सपूत बताते हुए उनके साहस और बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 1857 की क्रांति में तात्या टोपे ने अपने अद्वितीय युद्ध कौशल, नेतृत्व क्षमता और दृढ़ संकल्प से अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने जिस रणनीति और साहस के साथ संघर्ष किया, वह देशभक्ति का अनुपम उदाहरण है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

The post मुख्यमंत्री धामी ने तात्या टोपे की पुण्यतिथि पर किया नमन first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मथुरा में आयोजित श्रीराम कथा में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Sat Apr 18 , 2026
मथुरा/ उत्तराखण्ड : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरप्रदेश के जनपद मथुरा स्थित गऊ ग्राम परखम में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!