पिथौरागढ़ : पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ दौरे के समापन पर जिला अस्पताल बीडी पांडेय पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी और चिल्ड्रन वार्ड का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार कार्य कर रही है और उपचार के अभाव में किसी मरीज को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
सीएम धामी ने मरीजों के परिजनों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो परिजन जिलाधिकारी आशीष भटगाईं के माध्यम से सीधे अपनी बात उन तक पहुंचा सकते हैं।
मुख्यमंत्री के अस्पताल पहुंचने और आत्मीय व्यवहार से मरीजों व उनके परिजनों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
The post पिथौरागढ़ जिला अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी first appeared on doonvoice.


