मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने टिहरी गढ़वाल में बजरंग सेतु का किया स्थलीय निरीक्षण

टिहरी गढ़वाल : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत तपोवन स्थित बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान PWD के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश द्वारा सेतु की इंजीनियरिंग संरचना, तकनीकी विशेषताओं एवं निर्माण संबंधी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

तत्पश्चात मुख्य सचिव ने विकासखंड नरेंद्रनगर के अंतर्गत प्लास्डा स्थित हिलांस हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण किया। हिलांस हिमालयन भोजनालय की संचालक बीना पुंडीर द्वारा भोजनालय में प्रतिदिन आने वाले ग्राहकों एवं दैनिक बिक्री से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई।

मुख्य सचिव ने भोजनालय परिसर के आसपास अधिकाधिक पौधरोपण सुनिश्चित करने तथा मेन्यू को स्पष्ट एवं सुव्यवस्थित रूप से डिस्प्ले करने के निर्देश दिए, जिससे पर्यटकों एवं आगंतुकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि स्थानीय स्तर पर पर्यटन एवं आजीविका से जुड़े ऐसे प्रयासों को और अधिक सशक्त किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिल सके।

निरीक्षण के दौरान सचिव PWD डॉ. पंकज कुमार पांडेय, डीएम टिहरी नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी श्वेता चौबे, नगर पंचायत अध्यक्ष तपोवन विनीता बिष्ट, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, डीडीओ मो. असलम, ईओ तपोवन अंजलि और बीडीओ वत्स आदि सहित संबंधित उपस्थित रहे।

The post मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने टिहरी गढ़वाल में बजरंग सेतु का किया स्थलीय निरीक्षण first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री आवास परिसर में मुख्यमंत्री धामी ने 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ

Thu Jun 4 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित राजकीय उद्यान, सर्किट हाउस देहरादून में विकसित किए जा रहे 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ कृष्णा वट के पौधे का रोपण कर किया गया। इस उद्यान का विकास मधुमक्खियों, तितलियों एवं पक्षियों […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!