स्पीड ब्रेकर व सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मेयर सौरभ थपलियाल से की मुलाकात

देहरादून : कैंट विधानसभा क्षेत्र के पटेलनगर इलाके में स्पीड ब्रेकरों की कमी और सफाई व्यवस्था की समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात कर समाधान की मांग की।
कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम में मेयर से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पटेलनगर क्षेत्र के विजय रतूड़ी मार्ग, गुरुराम राय स्कूल चौक, स्टेपिंग स्टोन चौक, गुरु रोड, आर्य समाज मंदिर चौक और प्रेम सुख धाम चौक जैसे व्यस्त स्थानों पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
अभिनव थापर ने मेयर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में करीब 50 स्थानीय निवासियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी मेयर को सौंपा गया।
उन्होंने बताया कि इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ पटेलनगर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों का निरीक्षण किया गया था, जिसमें इन समस्याओं को गंभीरता से चिन्हित किया गया। उसी क्रम में नगर निगम स्तर पर विषय उठाकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।
मेयर सौरभ थपलियाल  ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे और जल्द ही समस्याओं के समाधान के लिए कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, सौरभ शर्मा, पटेलनगर के वार्ड अध्यक्ष हेमंत माटा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post स्पीड ब्रेकर व सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मेयर सौरभ थपलियाल से की मुलाकात first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आवास सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली महत्वपूर्ण बैठक, CMP-2024 के अद्यतन प्रस्तावों का किया प्रस्तुतीकरण 

Fri Mar 27 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखण्ड में आधुनिक और सुदृढ़ आधारभूत ढांचे के निर्माण की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक, पर्यटन और प्रशासनिक कॉरिडोर, देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!