शासन की संवेदनशीलता : चारापत्ती काटने गई महिला ऊंचाई से गिरी, प्रशासन ने दिखाई तत्परता, हेली सेवा के जरिए पहुंचाया एम्स

पौड़ी गढ़वाल: सतपुली तहसील अंतर्गत मलेठी गांव में चारापत्ती काटने के दौरान पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल हेली सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया.

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेठी गांव निवासी शर्मिला देवी (40 वर्ष) पेड़ पर चढ़कर चारापत्ती काट रही थीं. तब ही अचानक लगभग 10 फीट की ऊंचाई से वह गिर गईं. गिरने से उनकी कमर में गंभीर चोटें आईं. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल हंस फाउंडेशन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उच्च उपचार के लिए रेफर करने का निर्णय लिया.

चिकित्साधिकारी ने बताया कि मरीज की स्थिति को देखते हुए तत्काल हेली सेवा के लिए संपर्क किया गया. आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला के समन्वय और सक्रिय प्रयासों से शीघ्र हेली सेवा उपलब्ध कराई गई. शासन के निर्देश पर हेली सेवा समय पर हंस फाउंडेशन पहुंची, जहां से घायल महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया.

The post शासन की संवेदनशीलता : चारापत्ती काटने गई महिला ऊंचाई से गिरी, प्रशासन ने दिखाई तत्परता, हेली सेवा के जरिए पहुंचाया एम्स first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में पर्यटन, निवेश, रोजगार को रफ्तार देगा आर्थिक गलियारा

Wed Apr 15 , 2026
देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली- देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण कर दिया है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड के लिए रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर शुरू हो गया है। अब दिल्ली-देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही चारधाम यात्रा, कॉर्बेट एवं राजाजी […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!