गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा

उत्तरकाशी : गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एआरटीओ को कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं कहीं सड़क मार्ग बेहद संकीर्ण हैं। ऐसे मार्ग पर पुराने और अनफिट वाहनों के खराब होने से न केवल लंबा ट्रैफिक जाम लगता है बल्कि यात्रियों की जान भी जोखिम में पड़ जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

नियम तोड़ने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई,वाहन होंगे सीज

जिलाधिकारी ने सुरक्षित व सुगम यात्रा के संचालन को लेकर परिवहन विभाग को तत्काल प्रभाव से गंगोत्री एवं यमुनोत्री सड़क मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बिना परमिट और ओवरलोडिंग वाले वाहनों के खिलाफ चालान करने एवं बिना फिटनेस के दौड़ रहे खतरनाक और पुराने वाहनों को मौके पर ही सीज करने के निर्देश दिए।

The post गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम जनरल खंडूड़ी के नाम पर रखने की मांग

Tue May 26 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर जॉलीग्रांट हवाई अड्डे का नाम बदलकर “मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी, एबीएसएम हवाई अड्डा” किए जाने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपी सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी भेजी गई है। पूर्व सैनिकों का कहना है […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!