256 करोड़ की योजनाओं को धामी सरकार की मंजूरी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं और कुंभ मेला-2027 से जुड़ी अहम परियोजनाओं के लिए ₹256 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन, सड़क सुधार, पेयजल योजनाओं और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए धनराशि जारी करने को मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा मोचन निधि के तहत 15वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि से सभी 13 जिलों को राहत एवं बचाव मद में ₹3 करोड़, पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में ₹5 करोड़ तथा तैयारी एवं क्षमता विकास मद में ₹2 करोड़ देने का अनुमोदन किया है। इस प्रकार प्रत्येक जिले को ₹10 करोड़ और कुल ₹130 करोड़ जारी किए जाएंगे। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिलाधिकारियों को नॉन-एसडीआरएफ मद में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए प्रति जनपद ₹2 करोड़ के हिसाब से कुल ₹26 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-58 से औद्योगिक क्षेत्र तक चार लेन मार्ग के नवीनीकरण हेतु ₹2.72 करोड़, पथुलोक बैराज मार्ग के सुधार कार्य के लिए ₹2.13 करोड़ तथा बहादराबाद-रोहाल्की तिराहे से अलीपुर-सुकरासा-पथरी अम्बूवाला मार्ग के नवीनीकरण हेतु 1.36 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है।

जनपद देहरादून में पित्थूवाला शाखा के कमला पैलेस और जीएमएस रोड क्षेत्र में नलकूप निर्माण, राइजिंग मेन और वितरण प्रणाली के कार्यों के लिए 20.37 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। वहीं SASCI कार्यक्रम के तहत रुद्रप्रयाग की तिलवाड़ा नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए ₹39.86 करोड़, चमोली की पीपलकोटी नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए 24.38 करोड़ और टिहरी गढ़वाल की हिण्डोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के लिए ₹9.73 करोड़ की मंजूरी दी गई है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रुड़की नगर निगम क्षेत्र में सुनहरा मार्ग चौराहे का नाम बदलकर “शहीद चौक” किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की है।

The post 256 करोड़ की योजनाओं को धामी सरकार की मंजूरी first appeared on doonvoice.

TARUN DHIMAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खैरासैंण में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन का किया उद्घाटन 

Mon May 11 , 2026
सतपुली, पौड़ी : प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सतपुली के खैरासैंण में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने इसे क्षेत्र में उच्च शिक्षा […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!